अग्निपीड़ितों के बीच स्थानीय मुखिया ने राहत सामग्री का किया वितरण

मुखिया अनु अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवारों को पंचायत स्तर से हर संभव मदद दी जाएगी

जदिया. जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड नंबर 21 में अगलगी से प्रभावित परिवारों के बीच शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया. जदिया पंचायत की मुखिया अनु अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. इस दौरान मुखिया ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री में चावल ,दाल ,मुढ़ी ,कंबल ,साड़ी बेडसीट ,सरसों तेल ,आलू सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया. राहत सामग्री मिलने से अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली. मुखिया अनु अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवारों को पंचायत स्तर से हर संभव मदद दी जाएगी. सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र जांच कर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इस मौके पर जदयू नेता संजय अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, उपमुखिया फुलेश्वर मेहता उर्फ बौआ, अनिल मेहता सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >