कांग्रेसियों ने मनायी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

सुपौल. जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गांधी के बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही सर्वधर्म समभाव के साथ हम तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे. आज के समय में जब चारों ओर घृणा का माहौल तैयार किया जा रहा है तो गांधी की विचारधारा की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है. मौके पर जितेंद्र झा, संजीव कुमार यादव, पीतांबर पाठक, अभय कुमार तिवारी, पंकज मिश्रा, प्रेमनाथ झा, दिनेश साह, बदरुद्दीन, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >