बाइक सवार को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हुआ कार, बाल-बाल बचे सवार

थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर-बलुआ एसएच 91 पथ के बर्मा सेल के समीप एक बाइक सवार क़ो बचाने के क्रम में एक चार चक्का वाहन सड़क के किनारे नाले क़ो पार करते हुए दीवार से जा टकरायी.

वीरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर-बलुआ एसएच 91 पथ के बर्मा सेल के समीप एक बाइक सवार क़ो बचाने के क्रम में एक चार चक्का वाहन सड़क के किनारे नाले क़ो पार करते हुए दीवार से जा टकरायी. गाडी का एयर बैग खुल गया और गाडी में सवार चार लोग बाल-बाल बचे. सूचना पर पहुंची वीरपुर पुलिस ने स्थिति की जानकारी ली. बाद में जेसीबी की मदद से नाले में फंसे और दीवारों से टकराये कार क़ो बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम यह घटना घटी है. घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जा रहा है कि कार वीरपुर से फारबिसगंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर यह घटना घटी. दुर्घटन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी चारों कार सवार क़ो कार से निकाला गया. मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >