राजस्व महाभियान के तहत शिविर का आयोजन, 557 रैयतों ने दिए आवेदन

अंचलाधिकारी आनंद कुमार की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया

सुपौल. राजस्व महाभियान के अंतर्गत बुधवार को सदर अंचल क्षेत्र के करिहो पंचायत में दूसरा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवेदनों के साथ पहुंचे. अंचलाधिकारी आनंद कुमार की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया. शिविर के दौरान जमाबंदी सुधार से संबंधित आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए. इसके साथ ही छूटी हुई जमाबंदी, बंटवारा और नामांतरण से संबंधित प्रपत्र भी स्वीकार किए गए. सीओ आनंद कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह महाभियान आम जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए है. उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं जटिल प्रकरणों की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल पर संतोष जताया. उनका कहना था कि पहले दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याएं लंबित रह जाती थी, लेकिन अब पंचायत स्तर पर शिविर लगने से समाधान आसान हो गया है. कई ग्रामीणों ने मौके पर ही आवेदन देकर राहत महसूस की. सीओ आनंद कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 557 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 491 आवेदन जमाबंदी सुधार से संबंधित, 59 आवेदन बंटवारा एवं उत्तराधिकारी से संबंधित, 07 आवेदन छूटे हुए जमाबंदी से संबंधित हैं. इस मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी, राजस्व कर्मचारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >