बुलेट की ठोकर से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी

घटना के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत एनएच 131 पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह बुलेट की ठोकर से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया. जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन कुमार अपनी बहन जयंती कुमारी को परीक्षा दिलाने के लिए केएन डिग्री कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान राघोपुर ओवरब्रिज पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड नंबर 4 निवासी सचिन कुमार और उनकी बहन जयंती कुमारी के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट चालक ने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी और इसके बाद मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया. रेफरल अस्पताल राघोपुर में मौजूद डॉ विपिन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल जयंती कुमारी और सचिन कुमार को अस्पताल लाया गया था. दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. बताया कि जयंती कुमारी गर्भवती हैं. उनकी स्थिति गंभीर है. इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार बुलेट व चालक की तलाश की जा रही है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >