ब्रेन बूस्ट प्रतियोगिता, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

नगर परिषद स्थित सुपौल स्थित सुफ्फा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ब्रेन बूस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सुपौल नगर परिषद स्थित सुपौल स्थित सुफ्फा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ब्रेन बूस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता एवं लेखन कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बच्चों ने मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए विषय पर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का बेहतरीन परिचय दिया. इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हाजी आफताब आलम ने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा और कुरान से जुड़ाव पर बल दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सफलता सराहनीय है, लेकिन असली सफलता तभी है जब हम सांसारिक परीक्षा के साथ परलोक की परीक्षा में भी सफल हों. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य निसाब आलम ने कहा कि सुफ्फा पब्लिक स्कूल कई वर्षों से आधुनिक और धार्मिक शिक्षा का संतुलित वातावरण उपलब्ध करा रहा है. वहीं संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक मुफ्ती निहाल आलम नदवी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में शैक्षिक जागरूकता, बौद्धिक विकास और सफलता का जज्बा पैदा करती हैं. प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं प्रथम समूह (कक्षा 6) अबू बक्र अंसारी (प्रथम), अनस आफताब (द्वितीय), आफिया सादिक (तृतीय), द्वितीय समूह (कक्षा 7) मो आसिफ (प्रथम), अयान आलमिन (द्वितीय), एहतेशाम रजा (तृतीय), तृतीय समूह (कक्षा 8): नजहत परवीन (प्रथम), तनवीर अली (द्वितीय), आयशा परवीन (तृतीय) प्राप्त किया. सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मो सज्जाद, हाफिज शमिल हयात, मिथिलेश सिंह, रितेश झा, मो महफूज, नौशाद आलम, सादिक अली, महबूब आलम, सायशता परवीन, रहमत नाज रहमानी, नासरीन सादिक, मनतशा परवीन, रौनक परवीन समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >