कॉलेज सहपाठियों का मिलन समारोह में पुस्तक का वितरण

परिचर्चा के बाद नए वर्ष को लेकर भोजन कराया गया

सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में गुरुवार को नव वर्ष के अवसर पर 1972 से 1976 के सह पाठियों का पांचवां आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन बीएन कॉलेज भपटियाही के पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत शिक्षक हरिलाल यादव के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर महर्षि दयानंद सरस्वती के सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक का वितरण किया गया. आध्यात्मिक मिलन समारोह में आध्यात्मिक से संबंधित परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा के बाद नए वर्ष को लेकर भोजन कराया गया. आध्यात्मिक सहपाठियों ने नव वर्ष की एक दूसरे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर बीएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य सूर्यनारायण मेहता, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, संपत्ति कुमार यादव, हरि लाल यादव, रघुवंश प्रसाद यादव, हरिशंकर प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद यादव, यमुना प्रसाद सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, तारानंद सिंह, गुलाब झा, मारकंडे प्रसाद सिंह, देव कुमार यादव, परमानंद सिंह, श्याम सुंदर सिंह, हरिनंदन यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >