मिट्टी में दबा मिला विवाहिता का शव

घटना के बाद मृतका के पति समेत अन्य परिजन फरार बताए जा रहे हैं

कुनौली. कमलपुर के वार्ड नंबर 01 में एक विवाहिता का मिट्टी में छिपाया गया शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान 30 वर्षीया निर्मला देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के बाद कुनौली थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पोखर के किनारे मिट्टी में गाड़े गये शव को निकालकर कब्जे में लिया. थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतका के ससुर चंदेश्वर मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया कि अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. घटना के बाद मृतका के पति समेत अन्य परिजन फरार बताए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >