वीरपुर. नगर पंचायत के गोल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के सीएम की शपथ लिए जाने के बाद जमकर आतिशबाजी की. वहीं खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां बांटी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने की. मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य ने बताया कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. भारतीय जनता पार्टी के सीएम बने है. इसके लिए भाजपा के सभी शीर्षस्थ पदाधिकारियों को धन्यवाद है. मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, कमल सिंह, अनिल सिंह, रिंकू गुप्ता, राकेश कुमार, श्रवण पौद्दार, बेचन पासवान, गोलू साह, विपिन कुमार, ठकराल, श्यामानंद मिश्रा, महेश कुमार, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
Copied link
सम्राट चौधरी के सीएम की शपथ लिए जाने के बाद जमकर आतिशबाजी की