हरियाणा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

जश्न के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाये गए

छातापुर. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार शानदार जीत मिलने से पार्टी के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के नेतृत्व में बुधवार को जश्न मनाया गया. जश्न के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाये गए. वहीं मुख्यालय बाजार में आम लोगों के बीच जलेबी का वितरण कर खुशी का इजहार किया. मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाया है. चुनाव परिणाम में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने से हरियाणा को स्थिर और मजबूत सरकार मिली है. इसका लाभ हरियाणा के लोगों को चहुमुंखी विकास के रूप में मिलेगा. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय, महामंत्री सत्यप्रकाश, भाजयुमो मंडल महामंत्री रवि पांडेय, मीडिया प्रभारी रामटहल भगत, मंडल मंत्री गुंजन भगत, छोटू भगत, रामलखन पासवान, तरूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >