– संगठन की मजबूती व पंचायत स्तर पर प्रतिमाह बैठक करने का लिया गया निर्णय छातापुर. भाजपा दक्षिणी भाग मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के डहरिया स्थित आवास पर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई. मंडल अध्यक्ष श्री हजारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमीनी स्तर तक संगठन में मजबूती लाने व सभी मंच मोर्चा एवं पंचायत स्तर पर प्रतिमाह नियमित रूप से बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य शामिल हुए. बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ. जिसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती. जनसंपर्क अभियान तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से हो. ताकि कार्यकर्ता गांव टोला और मुहल्लों तक पहुंचकर आमजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति. नीयत और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे सकें. साथ ही क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सरोकार और सरकारी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी बल दिया गया. बैठक में शालिग्राम पांडेय, सुशील कर्ण, केशव कुमार गुड्डू, ललितेश्वर पांडेय, रामटहल भगत, दीपक बख्शी, मनोज कुमार मंडल, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, संत कुमार, शिवशंकर मेहता, त्रिलोकीनाथ झा, सोनू मिश्रा, सिकंदर मंडल, रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
भाजपा दक्षिणी भाग मंडल की बैठक आयोजित

भाजपा दक्षिणी भाग मंडल की बैठक आयोजित
Copied link
संगठन की मजबूती व पंचायत स्तर पर प्रतिमाह बैठक करने का लिया गया निर्णय