जॉब कैंप में 24 अभ्यर्थियों का लिया गया बायोडाटा

जॉब कैंप में 24 अभ्यर्थियों का लिया गया बायोडाटा

सुपौल. जिला नियोजनालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में जेन प्लस प्रालि कंपनी ने हिस्सा लिया. कंपनी द्वारा कैंप में कुल 24 अभ्यर्थियों का बायोडाटा लिया गया. कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों को बताया गया कि पटना में साक्षात्कार के बाद कॉल सेंटर एक्सक्यूटिव के पद पर उनका चयन किया जायेगा. इस शिविर को सफल बनाने में जिला कौशल प्रबंधक प्रेम कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ रजत शेखर, यंग प्रोफेसनल अमरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, गौरव सागर, सुमित कुमार, राजू कुमार झा, भूषण कुमार ठाकुर, दुर्गानंद कुमार, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >