76 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्रतिबंधित अवैध शराब की तस्करी करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है

प्रतापगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 76 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जरैला वार्ड नंबर 07 निवासी मनोहर यादव का पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घटना क्रम के बारे में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम थाना में पद स्थापित सहायक अवर निरीक्षक कामाख्या नारायण सिंह सशस्त्र बल के जवान संजय कुमार मंडल, उमेश कुमार पाल और जगदेव यादव के साथ संध्या गश्ती, वाहन चेकिंग और छापेमारी के लिए थाना से जा रहे थे. इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली की शराब की खेप लेकर एक तस्कर एमबीसी नहर के 50 आरडी पुल सडक होकर गुजरने वाला है. सहायक अवर निरीक्षक सिंह इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. मिली सूचना अनुसार निशानदेही पर पहुंच कर सूचना के सत्यापन के लिए वाहन चेकिंग करने लगे. चेकिंग के दौरान ही कुछ समय बाद एक बाइक सवार सामने पुलिस चेकिंग देख मोटरसाइकिल घूमाकर भागने का प्रयास करने लगा. शराब तस्कर की टोह में सतर्क सशस्त्र बल के जवान उसे ऐसा करते देख खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस की कार्रवाई देख जमा भीड़ के सामने पुलिस ने जब जब्त बाइक की तलाशी ली. उसके सीट पर बंधे प्लास्टिक के बोरे से 300 एमएल की 76 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्रतिबंधित अवैध शराब की तस्करी करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >