सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी, ट्रक जब्त

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार जदिया. अररिया–भपटियाही एनएच 327ई पर जेबीसी चौक के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चीनी लदे कार्गो ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के खोजरी वार्ड संख्या 07 निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार मोदी जदिया बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुलाबबाग से गम्हरिया जा रहा चीनी लदा कार्गो ट्रक (बीआर 50 जी/3281) जेबीसी चौक के पास उनकी बाइक से टकरा गया. जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल जदिया थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया. हिरासत में लिया गया चालक अमहा वार्ड संख्या 04 निवासी मंटू कुमार बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदनकिशोर नंदन ने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फिलहाल आवश्यक जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >