बच्चा को बचाने में बाइक पलटी, बच्चा सहित तीन जख्मी

बहन के घर से अपने घर जा रहे थे युवक

किशनपुर. प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी तटबंध स्थित खखई दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की दोपहर बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे सात वर्षीय बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बहन के घर से अपने घर जा रहे थे युवक जानकारी अनुसार सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित कासिमपुर निवासी कार्तिक गिरी (21 वर्ष) और चंदन गिरी (32 वर्ष) बाइक से शिवपुरी पंचायत के नरही गांव अपनी बहन के घर से जा रहे थे. खखई दुर्गा मंदिर के पास सड़क पार कर रहे थे. ग्रामीण पंच लाल यादव के सात वर्षीय बेटे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट कर गिर गई. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी. अचानक बच्चे के सड़क पर आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा. बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >