घने कुहासे में बाइक हाइवे किनारे पेड़ से टकारायी, दो दोस्तों की मौके पर मौत

परिजनों में मचा कोहराम, घटना से गांव में मातमी सन्नाटा

– परिजनों में मचा कोहराम, घटना से गांव में मातमी सन्नाटा सुपौल. जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर गांव में बीती रात कुहासे के कारण बाइक की पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतकों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 06 निवासी 23 वर्षीय राजकुमार यादव (पिता रामदत्त यादव) और 24 वर्षीय नीतीश कुमार यादव (पिता इंद्रदेव यादव) के रूप में हुई है. दोनों युवक दोस्त थे. किसी काम से बाइक से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. पेड़ से टकारायी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोहागपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, घना कुहासा और संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह मानी जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है. परिजनों में मचा कोहराम हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक बेहद मिलनसार, मेहनती और हंसमुख स्वभाव के थे. उनकी असमय मौत से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. कहते हैं थानाध्यक्ष किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. उन्होंने आम लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >