सुपौल में घर के बाहर बैठे मछली ब्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News: सुपौल में युवक की गोली मारकर हत्या. जहाँ घर के बाहर बैठे एक ब्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई.इस घटना से परिजनों में हडकंप मच गया.

Bihar Crime News: बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुपौल में हत्या का एक नया मामला सामने आया है.जहाँ घर के बाहर बैठे एक ब्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई.इस घटना से परिजनों में हडकंप मच गया. सुपौल में सदर थाना के मल्हनी में वार्ड न.1 के 52 वर्षीय शिवचंद्र मुखिया बुधवार की रात जब अपने घर के बाहर बैठे थे तभी एक युवक उनके पास आया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

खाना खाकर बैठे थे बाहर

परिजनों ने बताया कि शिवचंद्र मुखिया बुधवार की रात जब खाना खाकर अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे.तभी एक युवक उनके पास पैदल चलकर आया. और फिर उनके सीने में गोली मारकर आराम से चला गया. गोली की आवाज से परिजनों में हडकंप मच गया. परिजनों ने आनन फानन में शिवचंद को अस्पताल ले जाने की ब्यवथा की. लेकिन रास्ते में ही शिवचंद ने दम तोड़ दिया. शिवचंद्र मछली का ब्यवसाय करते थे.इस ब्यापार को लेकर किसी से दुश्मनी हो सकती है. किसने इस घटना को अंजाम दिया यह कहना अभी मुश्किल है.

छानबीन में जुटी पुलिस

जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लिया. शव का पोस्टमार्डम करा कर परिजनों को को दे दिया.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.पुलिस छानबीन में जुट गई है.अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही हम अपराधी को पकड़ लेंगे.

यह भी पढ़ें: दशरथ मांझी के नाम पर हो ‘गया हवाई अड्डा’, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Puspraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >