साप्ताहिक बैठक में बीडीओ ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, दिये निर्देश

बीडीओ ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष से पूर्व उपलब्ध राशि को खर्च करने तथा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया गया है

छातापुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन सभागार में मंगलवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. बीपीआरओ देश कुमार एवं कर्मियों के साथ बैठक कर जनकल्याण एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों से जुडे़ योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में कबीर अंत्येष्टि योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आरटीपीएस इत्यादि की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए और आवश्यक निर्देश दिया. वहीं ग्राम पंचायत के लिए 15वीं वित्त की उपलब्ध राशि में अन्टाइड मद की राशि सोलर लाइट में व्यय के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया. ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के लिए उपलब्ध 15वीं एवं षष्टम वित्त में अवशेष राशि का अवलोकन करते हुए निर्देशित मदों में मार्च अंतिम सप्ताह तक व्यय करने का आदेश दिया. इस दौरान बीडीओ योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए और अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा. बीडीओ ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष से पूर्व उपलब्ध राशि को खर्च करने तथा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया गया है. लेबर भुगतान को लेकर जो समस्याएं थी, अब खत्म हो गई है. विभागीय निर्देश के आलोक में बीपीआरओ द्वारा पंचायत समिति के षष्ठम वित्त से तथा ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के द्वारा मजदूरी भुगतान किया जायेगा. इसके लिए संबंधितों का नया खाता खुल चुका है. बताया कि आरटीपीएस सेवा में उदासीनता बरतने वाले डहरिया, ग्वालपाडा, कटहरा, लालगंज, महम्मदगंज, राजेश्वरी पूर्वी व बलुआ पंचायत के कार्यपालक सहायक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. बैठक में आइटी असिस्टेंट संतोष कुमार व रंजना कुमारी, पंचायत सचिव, लेखापाल, तकनीकी सहायक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >