गिट्टी लदा ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

जाम के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल जाम को हटवाना शुरू कर दिया

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत धर्मपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर सोमवार को एक गिट्टी लदा ट्रक में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपने लपेटे में ले लिया. इस घटना में ट्रक चालक भी झुलस गया. जिसे प्रशासन द्वारा रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां वह फिलहाल इलाजरत है. वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है और घटना के कारण एनएच 27 पर गाड़ियों की लंबी जाम कतार लग गई. हालांकि जाम के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल जाम को हटवाना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. राघोपुर थाना की पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू करने में जुट गई. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक आरजे 25जीए 7820 के चालक ने एनएच किनारे स्थित एक धर्मकांटा में गाड़ी का माप करवाया. इसके बाद एनएच के एक लेन पर सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी कर वह खाना बनाने लगा. इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई. जबकि इस संबंध में ट्रक चालक शौकीन खान ने बताया कि वह ट्रक में गिट्टी लादकर भुटान से सिमराही आ रहा था. नौ इंट्री की वजह से उसे एनएच 27 पर धर्मपट्टी धर्मकांटा के समीप ट्रक को खड़ा करना पड़ा. ट्रक खड़ा करने के बाद वे स्नान करने के लिए चला गया गया. जब वह लौटा, तो देखा कि ट्रक में आग लग चुकी है. इसके बाद ट्रक में रखे रुपये और जरूरी कागजात बचाने के लिए वे आग की लपटों के बीच ट्रक के अंदर घुस गया. लेकिन इस दौरान वे झुलस गए. जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया. जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >