मेगा कैंप लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड धारक को 05 लाख तक का मुक्त में इलाज होता है

प्रतापगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज में शनिवार को पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप की तैयारी को लेकर बैठक की. बैठक में डॉ ललित कुमार हेल्थ मैनेजर सुजीत कुमार पंकज, आशा मैनेजर प्रफुल्ल प्रियदर्शी, संजू कुमार, मनीष कुमार एवं संस्थान के सभी एएनएम, डाटा ऑपरेटर शामिल थे. डॉ आनंद ने बताया 26 से 28 मई तक प्रखंड के सभी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप लगाया जायेगा. बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड धारक को 05 लाख तक का मुक्त में इलाज होता है. कहा कि न्यूरो सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >