नामांकन को लेकर पोषक क्षेत्र में निकाली गयी जागरूकता रैली

प्रधानाध्यापिका साक्षी कुमारी के नेतृत्व में रैली विद्यालय परिसर से निकाली गयी

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण टोला जोल्हनियां द्वारा बुधवार को पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह रैली नामांकन अभियान के साथ-साथ निपुण बिहार अभियान के उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार को समर्पित रही. प्रधानाध्यापिका साक्षी कुमारी के नेतृत्व में रैली विद्यालय परिसर से निकाली गयी. रैली में शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, संगीता भारती, पारस कुमार शर्मा, लाल गुप्ता सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बच्चों ने विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण किया. इस दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें “, “हर बच्चा, स्कूल में दाखिला “, “शिक्षा से ही होगा विकास ” एवं “निपुण बनेगा हर एक बालक, तभी आगे बढ़ेगा बिहार ” आदि नारे लगाए. मौके पर विद्यालय प्रधान साक्षी कुमारी ने कहा कि यह नामांकन जागरूकता रैली शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा घर-घर जाकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने व शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभिभावकों से संवाद स्थापित किया जा रहा है. उन्हें अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है. ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए. साथ ही अभिभावकों को मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्त, पोशाक आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >