राष्ट्रीय लोक अदालत को ले जागरूकता रथ रवाना

08 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

सुपौल. आगामी 08 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रचार प्रसार एवं आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रचार रथ यात्रा को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया गया. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव गुरूदत शिरोमणि, पिंसिपल जज परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय, एडीजे वन गजनफर हैदर, एडीजे टू निशिकांत ठाकुर, एडीजे थ्री सुनील कुमार, पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ब्रिज किशोर सिंह, एक्साईज टू अमित कुमार, एक्साईज वन अभिषेक मिश्रा, एडीजे फोर गौतम कुमार यादव, एडीजे पांच संतोष कुमार दूबे, एडीजे आठ तरूण कुमार झा, जेजेबी के प्रधान मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुदीप पांडे, भवेश कुमार, आदित्य प्रकाश, स्वाती चतुर्वेदी, चेतन आंनद, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी राखी कुमारी, न्यायालय कर्मी सर्वेश झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >