18 वर्ष पूर्ण करने वाले लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

बैठक में मुख्य तौर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर चर्चा की गयी.

एसडीएम ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के साथ की बैठक, प्रतिनिधि, वीरपुर. एसडीएम कार्यालय वेश्म में बुधवार को छातापुर विधानसभा क़े सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल क़े प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष क़े साथ एसडीएम सह छातापुर निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य तौर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र क़े बसंतपुर में ऐसे 21 हजार लोग हैं. जिन्होंने 18 वर्ष पूरी कर ली है. उन्होंने ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम रजिस्टर्ड किया है. इन 21 हजार में से मात्र पांच हजार लोगों क़े ही मतदाता सूची में नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पहले मतदाता सूची में नाम जोड़ने क़े लिये अब पूरे वर्ष में चार बार प्रक्रिया होती है. पहले इस प्रकार की व्यवस्था नहीं थी. जो पहली अप्रैल, पहली जुलाई, पहली अक्तूबर और पहली जनवरी को 18 वर्ष पूरे होने पर ऑनलाइन कर किया जाता है. एनबीएसपी पोर्टल पर यह प्रक्रिया की जाती है. राजनीतिक दल क़े प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि नये वोटर क़े नाम मतदाता सूची में शामिल हो और मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें. तभी लोकतंत्र मजबूत होता है. इसलिए आप सबों की भी यह जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष पूरे होने वाले लोगों क़े नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं. बैठक में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, राजद प्रखंड अध्यक्ष समशेर आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >