शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील

विधि-व्यवस्था, डीजे पर नियंत्रण, समय-सीमा का पालन और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

निर्मली आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नदी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह व थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान पूजा पंडालों की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, डीजे पर नियंत्रण, समय-सीमा का पालन और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सीआई राणा रणविजय सिंह ने समिति सदस्यों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >