सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप पूजा मनाने की अपील

डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक तरीके से मनाने कि अपील की. कहा कि किसी भी सूरत में पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. साथ ही डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. कहा कि आयोजन समिति के सदस्यों में शराब के सेवन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाने बजाने पर लाउडस्पीकर को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा से संबंधित नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद सदस्यों ने आवश्यक सुझाव देते शांति पूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा संपन्न कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में उप मुख्य पार्षद गीता देवी, राजेश कुमार, बसंत शर्मा, नवीन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >