अनुपम को मिली जिला कांग्रेस कमेटी की कमान

सोमवार देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार में संगठन पुनर्गठन को लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया

सुपौल. जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देते हुए पार्टी नेतृत्व ने युवा नेता अनुपम को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लिए गए इस फैसले को कोसी क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. सोमवार देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार में संगठन पुनर्गठन को लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया. इसमें बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. इसी क्रम में अनुपम को सुपौल जिले की कमान सौंपी गई. साफ-सुथरी छवि वाले अनुपम की पहचान एक संघर्षशील और आदर्शवादी नेता के रूप में रही है. सदर प्रखंड अंतर्गत सुखपुर पंचायत के निवासी अनुपम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर समाज सेवा और जन आंदोलनों का रास्ता चुना. छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे अनुपम ने देशभर में विभिन्न मुद्दों पर काम किया है. लंबे संघर्ष के बाद अनुपम को स्वयं राहुल गांधी ने कांग्रेस में शामिल कराया. पार्टी में आने से पहले उन्होंने शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर व्यापक काम किया. पढ़ाई, कमाई, दवाई के नारे के साथ उन्होंने ‘युवा हल्ला बोल’ आंदोलन की स्थापना की, जिसके तहत उन्हें कई बार संघर्ष करना पड़ा और तिहाड़ जेल तक भी जाना पड़ा. कोसी क्षेत्र में अनुपम ने शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, नशा और जमीन विवाद जैसे पंच अभिशाप के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कोसी क्षेत्र में अनुपम की नियुक्ति से कांग्रेस को नया जोश और दिशा मिलेगी. उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत होने और जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. नरेश कुमार मिश्रा, राज नारायण गुप्ता, सुर्यनारायण मेहता, सूर्यनारायण यादव, प्रेमनाथ झा, श्याम झा, ललित कामत, तनवीर आलम, ज्योति सिंह, प्रभात सिंह, तबरेज आलम, शिवनंदन यादव, सगीर आलम, जगदीश विश्वास, कैलाश यादव, सच्चिदानंद सिंह, मनोज कुमार, जगदीश गुप्ता, महेश यादव ने अनुपम को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके कार्यकाल में सुपौल में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >