चर्चित प्रिंस हत्याकांड का एक और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में महीनों पूर्व हुए चर्चित प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है. देवीपुर वार्ड नंबर 4 में गत 16 जुलाई 2025 को घटित इस सनसनीखेज हत्या मामले में शामिल एक और नामजद आरोपित को राघोपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

राघोपुर. थाना क्षेत्र में महीनों पूर्व हुए चर्चित प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है. देवीपुर वार्ड नंबर 4 में गत 16 जुलाई 2025 को घटित इस सनसनीखेज हत्या मामले में शामिल एक और नामजद आरोपित को राघोपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान किसनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड नंबर 5 निवासी देबू शर्मा उर्फ देवनारायण शर्मा के रूप में की गयी है. आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था. उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. मालूम हो कि गत 16 जुलाई 2025 को किसनपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी प्रिंस की राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी इलाके में बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपराधियों ने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग कर फेंक दिया था. बाद में पुलिस ने कोरियापट्टी तिलावे धार से सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राघोपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मामले में कई अन्य आरोपित भी नामजद है. जिनकी भूमिका की पड़ताल जारी है. इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को फरार चल रहे आरोपित देबू शर्मा उर्फ देवनारायण शर्मा को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव है. प्रिंस की नृशंस हत्या और शव के टुकड़े मिलने की घटना ने उस समय पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. अब लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों से स्थानीय लोगों में यह विश्वास बढ़ा है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को शीघ्र ही कानून के शिकंजे में लाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >