महाविद्यालय मैदान को जबरन जोतने का आरोप

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर में शनिवार की अहले सुबह असामाजिक तत्वों द्वारा महाविद्यालय की चारदीवारी तोड़फोड़ करने व मैदान को जबरन जोतने का मामला सामने आया है. महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्यनारायण यादव ने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल की रात करीब 03 बजे कुछ लोगों द्वारा एकजुट होकर हथियारों से लैस होकर महाविद्यालय परिसर में पहुंचे. आरोप है कि आरोपितों ने महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ परिसर की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त किया तथा मैदान को जबरन जोतना शुरू कर दिया. प्राचार्य ने बताया कि शोर-शराबा एवं ट्रैक्टर की आवाज सुनकर रात्रि प्रहरी दीपनारायण यादव मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो उनलोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-पैर बांध दिया और धमकी दी कि प्राचार्य से पांच लाख रुपये रंगदारी देने को कहें, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय परिसर में विधायक मद से साइकिल शेड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे रोक दिया गया, तब पदाधिकारी को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उनलोगों को रोका फिर ये लोग अपने हरकत से बाज नहीं आया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >