स्वच्छता कर्मियों की बैठक में नियमित रूप से कार्य करने की दी नसीहत

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार राय ने की

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में रविवार को डब्ल्यूपीयू परिसर में स्वच्छता कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार राय ने की. बैठक में स्वच्छता कर्मी एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे. बैठक में सभी स्वच्छता कर्मी और पर्यवेक्षक को यूजर चार्ज एवं जल महोत्सव से संबंधित सभी कार्यों को लेकर गहन समीक्षा की गई. समीक्षा के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश की दिया गया. बैठक में सभी स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से कार्य करने की बात कही गई. बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक रामनाथ पौद्दार, ई रिक्शा चालक अभिषेक कुमार, राकेश सिंह, स्वच्छता कर्मी लक्ष्मी देवी, सिम्मी कुमारी, संतोष कुमार राम, विजय कुमार यादव,सबेतून खातून, बीबी सबीहा, सविता देवी, प्रमोद देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >