बाईपास से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

बीडीओ ने आरओबी के चारों साइड अतिक्रमण नहीं करने का सख्त हिदायत स्थानीय ग्रामीणों को दी गई

सरायगढ़. डीएम के निर्देश के आलोक में बुधवार को एनएच 327 ए रेलवे आरओबी सरायगढ़ के साइड के बाईपास सड़क को सरायगढ़ बीडीओ अच्युतानंद, किशनपुर बीडीओ पिंकी कुमारी, भपटियाही थाना पुलिस और किशनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से आरओबी के बाईपास सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. आरओबी सरायगढ़ के चारों साइड बाईपास सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा जलावन, गेहूं का भूसा सहित विभिन्न प्रकार के सामग्री को रखकर अतिक्रमण कर दिया गया था. जिसको लेकर डीएम सावन कुमार के निर्देश के आलोक में सरायगढ़ बीडीओ और किशनपुर बीडीओ ने भपटियाही थाना और किशनपुर थाना पुलिस के साथ पहुंच कर जलावन और गेहूं का भूसा को हटवाया गया. बीडीओ ने आरओबी के चारों साइड अतिक्रमण नहीं करने का सख्त हिदायत स्थानीय ग्रामीणों को दी गई. कहा कि आरओबी के चारों साइड बाईपास सड़क पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सामग्री को रखकर अतिक्रमण करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >