अवैध निजी अस्पताल पर कार्रवाई, ग्लोबल हॉस्पिटल सील

जांच के समय अस्पताल में एक भी मरीज मौजूद नहीं थे

– जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं, बिना डॉक्टर व मानक सुविधाओं के चल रहा था अस्पताल सरायगढ़. सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. जिलाधिकारी सावन कुमार और सिविल सर्जन बाबू साहेब झा के निर्देश पर एसडीएम मनोहर कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने सरायगढ़ स्थित निजी ग्लोबल हॉस्पिटल की जांच की. जांच दल में बीडीओ अच्युतानंद, सीओ स्वामीनाथ राम, किशनपुर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, भपटियाही थाना की एसआई वर्षा कुमारी, ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार, सुरेंद्र कुमार और पूजा कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे. जांच के दौरान अस्पताल संचालक से आवश्यक कागजात की मांग की गई. लेकिन अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गई. एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि अस्पताल में सरकारी मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी. वहां कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे. इसके अलावा अस्पताल पूरी तरह अव्यवस्थित पाया गया. इन अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल के कुल 07 कमरों को सील कर दिया. जांच के समय अस्पताल में एक भी मरीज मौजूद नहीं थे. वहीं ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दवाओं के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं. एसडीएम ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे. छापेमारी के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पताल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया. कई संचालकों ने कार्रवाई के डर से अपने-अपने अस्पताल बंद कर दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >