युवक पर शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण का आरोप

शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृता की मां ने जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जदिया. शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपहृता की मां ने जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृता की मां ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे वह जीविका समूह की बैठक में भाग लेने गयी थी. बैठक से वापस घर लौटने पर देखा कि उसकी 14 वर्षीया नाबालिग बेटी घर से गायब है. काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि पड़ोस के युवक राजा कुमार शादी की नियत से उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया है. पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह आरोपित के घर पहुंची, तो वहां राजा कुमार के पिता शंभू शर्मा, चाचा छेदी शर्मा, मां सुलेखा देवी, चाची मानकी देवी, बहन समेत 8-10 लोग मौजूद थे. जबरन उसकी बेटी की शादी कराई जा रही थी. विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और लड़की को वहां से भी भगा दिया. पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जतायी है. इधर, मामले की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के घर से दोनों को बरामद कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया. थाना में दोनों से पूछताछ की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. बावजूद इसके पुलिस ने कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की है. अपहृता की मां के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने कथित नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए सुपौल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >