भास्कर हत्याकांड के नामजद आरोपित गिरफ्तार

भास्कर हत्याकांड के नामजद आरोपित गिरफ्तार

जदिया. भास्कर आनंद हत्याकांड के नामजद आरोपित पप्पू कुमार हिमांशु को जदिया पुलिस ने रविवार की शाम त्रिवेणीगंज से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. मालूम हो कि विगत 13 अगस्त की अहले सुबह सुबोध यादव के इकलौते पुत्र भास्कर आनंद घर से साइकिल पर सवार होकर मवेशी को चारा देने अपने कामत पर जा रहा था. जैसे ही वह हॉट मिक्सिंग प्लांट के समीप पहुंचा, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक भास्कर आनंद के पिता सुबोध यादव ने पांच लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 143/24 दर्ज कराया था. इस घटना में पुलिस ओम कुमार को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >