आजीविका महिलाओं के बीच प्रशस्ति पत्र व पौधा का किया वितरण

इस प्रकार के कार्यक्रम से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है

वीरपुर. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर क्षेत्र की आजीविका महिलाओं के बीच प्रशस्ति पत्र, पौधा व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया. मौके पर वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, पीएम स्ट्रीट योजना, होल्डिंग व संपत्ति कर सहित अन्य प्रकार के स्टॉल लगे थे. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षिरंजन ने कहा कि महिला दिवस के निमित्त ही यह कार्यक्रम है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस प्रकार के कार्यक्रम से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है. इस मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, टैक्स दारोगा अनिल चौधरी, रंजीत सिंह, कौशलमा देवी सुधारा देवी, प्रधान सहायक अरुण राय, अमरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, विमल कुमार, मनीष पंडित, सुरेन्द्र रजक, उमेश राउत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >