स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक रेफर

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर लालपट्टी वार्ड नंबर 17 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मंगलवार की देर संध्या स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश कुमार मंडल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बघला वार्ड 09 निवासी सुरेंद्र राम का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 11 निवासी छेदी साह का 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो बीआर 11एच 2610 को खदेड़कर एनएच 327ई पर लक्ष्मीनियां टोल प्लाजा के समीप पकड़ा गया. साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >