रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे

पिपरा. मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास से रामनवमी मनाया गया. मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ रामधुनी की जयकार रही. पिपरा नगर पंचायत क्षेत्र में युवा क्लब पिपरा के तत्वाधान में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में श्रीराम लला के साथ शिव पार्वती, हनुमान जी, बंदर, भालू ,भूत-प्रेतगण की सेना और दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली पर विभिन्न झांकियां थी. शोभा यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल राम भक्त जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे. वहीं भक्ति गीतों की गूंज से लोगों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा था. वहीं दर्जनों गणमान्य व सामाजिक संगठन के लोग भी शोभा यात्रा में साथ चल रहे थे. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह अभिवादन किया गया. धूप में कई जगह राम भक्तों के लिए शरबत व पेयजल के स्टाल लगाए गए थे. मुख्य बाजार स्थित हर एक चौक चौराहे व विभिन्न मार्गों में राम भक्त शोभा यात्रा के साथ पैदल पहुंचे. दर्जनों की संख्या में घुड़सवार घोड़े के साथ शोभा यात्रा की अगवानी कर रहे थे. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भक्ति भाव से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >