19 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 09 में छापेमारी कर शराब तस्कर मो जाहिर के आंगन में छिपाकर रखा गया 19 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब के साथ शराब तस्कर मो जहीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 09 में छापेमारी कर शराब तस्कर मो जाहिर के आंगन में छिपाकर रखा गया 19 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब के साथ शराब तस्कर मो जहीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गढ़िया गांव के वार्ड 09 निवासी मो जाहिर चोरी छिपे शराब का कारोबार कर रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो जाहिर के घर पहुंच कर छापेमारी की तो उसके आंगन से दो प्लास्टिक के बोरा में छिपाकर रखा गया 19 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >