Supaul. कोर्ट के सहायक के एवं plv के साथ बैठक की गई बैठक

कोर्ट के सहायक के एवं plv के साथ बैठक की गई बैठक

सुपौल. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंत सिंह के दिशा निर्देश अनुसार शनिवार को प्राधिकार के सचिव अफजल आलम की अध्यक्षता में सुपौल न्याय मंडल में सभी कोर्ट के सहायक के एवं plv के साथ बैठक की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य 09 May 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों का निशुल्क निस्तारण करने हेतु बैठक किया गया। बैठक मुख्य रूप से सुपौल न्याय मंडल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अन्य सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कार्यालय सहायक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के PLV शामिल थे। सभी संबंधित न्यायालय के सहायक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक सभी प्रकार के सुलहनीय मामले लगभग 3050 चिन्हित किया जा चुके हैं जिसमे आज के तिथि में सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजा जा चुका । जिसमें आपराधिक सुलहनीय मामले बिजली संबंधी, चेक बाउंस के मामले एवं अन्य सुलहनीय मामले शामिल हैं। प्राधिकार के सचिव मोहम्मद अफजल आलम द्वारा सभी कार्यालय सहायक एवं पीएलबी को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा मामले को चिन्हित कर नोटिस का समय तमिल कराए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >