शैक्षिक परिभ्रमण पर निकला 40 छात्रों का जत्था, धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे अध्ययन

दल को बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह और प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से रवाना किया

निर्मली. उच्च विद्यालय परिसर से शनिवार को 40 छात्रों और 05 शिक्षकों का शैक्षणिक परिभ्रमण दल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. दल को बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह और प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से रवाना किया. इस मौके पर विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने और सीखने की भावना के साथ यात्रा पूरी करने की सलाह दी गई. बीईओ ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है. ऐसे भ्रमण से बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है, उनका बौद्धिक विकास होता है. उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगी. प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि परिभ्रमण दल में कुल 40 छात्र शामिल हैं, जिनके साथ शिक्षक प्रदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश साह, फूलदेव यादव और शंकराचार्य सुमन मार्गदर्शक के रूप में जा रहे हैं. परिभ्रमण के दौरान छात्रों को विष्णुपद मंदिर, भीम शंकर महादेव स्थान तथा सिंहेश्वर स्थान का भ्रमण कराया जाएगा. इन स्थलों पर विद्यार्थियों को वहां के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. मौके पर राकेश रंजन राजू, प्रमोद कुमार मंडल, सीमा कुमारी, रेणु कुमारी, कुमारी अनामिका, हम्माद आबिदी, बैद्यनाथ राम, तारकेश्वर रजक, प्रेम कला देवी, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >