रामनवमी पर बैरो में निकली भव्य कलश यात्रा, 251 कन्याओं ने लिया हिस्सा

छह दशकों से चली आ रही परंपरा

– छह दशकों से चली आ रही परंपरा, श्रद्धा व उत्साह के साथ निकली यात्रा सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो पंचायत वार्ड संख्या 08 स्थित बैरो हाट से रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा सुरेश्वर नाट्य कला परिषद बैरो के सदस्यों के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई, जिसमें 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा का शुभारंभ स्थानीय जिला परिषद सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने कन्याओं के सिर पर कलश स्थापित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से इस तरह के कार्यक्रम और भी सशक्त बनते हैं. नाट्य कला परिषद के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा बैरो हाट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बाबा राजेश्वर स्थान पहुंची. वहां पंडित भोली मिश्र ने मुख्य यजमान मनोज साह एवं उनकी धर्मपत्नी को मंदिर परिसर स्थित तालाब से विधिवत मंगलजल भरवाया. इसके पश्चात कन्याएं मंगलजल लेकर बाबा रघुनाथ दास ठाकुरबाड़ी होते हुए रूपौली स्थित शिव मंदिर पहुंचीं और पुनः बैरो हाट लौटी. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण जयकारों से गूंजता रहा. आयोजन समिति ने बताया कि यह कलश यात्रा पिछले छह दशकों से भी अधिक समय से निरंतर रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >