करजाइन : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को आयी आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के सैकड़ों एकड़ में लगा फसल बरबाद हो गया. ओलावृष्टि से खेत में लगे फसल गेहूं, सरसों व आम-लीची के पेड़ों में लगा मंजर बरबाद हो गया. इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है. आंधी से कई जगहों पर पेड़ की टहनी गिर गयी. इससे आवाजाही बाधित हो गया. जिससे आम अवाम को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सिमराही पंचायत के किसान शैलेंद्र सिंह, अनिल भगत, रामबिशनपुर पंचायत के किसान वीरेंद्र दास, महेंद्र मंडल, अमरेश यादव, पिपराही से अमित अग्रवाल,
उमेश जायसवाल, भुनेश्वर पासवान, विनोद राम राघोपुर से प्रमोद यादव, सुभाष झा, मोहम्मद टुन्ना, हरिपुर पंचायत से राघवेंद्र प्रसाद सिंह, सूर्य नारायण ठाकुर, दिलीप यादव, हुलास पंचायत से पलटू झा, विलास प्रसाद यादव, प्रमोद झा, दिनेश विश्वास आदि ने बताया कि हमलोगों ने अपनी जमा पूंजी व महाजन से कर्ज लेकर अपने खेतों में रवि का फसल लगाया था, लेकिन देखते ही देखते सब कुछ बरबाद हो गया. अब समझ नहीं आ रहा है कि हमलोग क्या करें. उनलोगों ने बताया कि हम किसानों के जीविका का खेती पर ही आश्रित है. राघोपुर सीओ श्याम किशोर यादव ने बताया कि ओलावृष्टि की जानकारी मिली है. ओलावृष्टि व आंधी से किसानों को कितनी क्षति पहुंची है. उसकी जांच विभिन्न पंचायत के कर्मचारियों से करा कर किसानों के फसल क्षति का आकलन कर विभाग को भेजा जायेगा.
