सुपौल : शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार ने कई योजनाओं का संचालन किया गया. साथ ही योजनाओं के सफल संचालन के लिए जीविका के ग्राम संगठन के सामाजिक कार्य समिति के सदस्यों के माध्यम से प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के अनुश्रवण कराने की जिम्मेवारी स्थानीय विभाग को दी गयी, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पिपरा व त्रिवेणीगंज प्रखंड को छोड़ शेष प्रखंडों में अब तक इस दिशा में कार्य प्रारंभ भी नहीं कराया गया है. संबंधित बीइओ की उदासीनता के कारण विभागीय निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है.
विभागीय आदेश का बीइओ नहीं कर रहे अनुपालन
सुपौल : शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार ने कई योजनाओं का संचालन किया गया. साथ ही योजनाओं के सफल संचालन के लिए जीविका के ग्राम संगठन के सामाजिक कार्य समिति के सदस्यों के माध्यम से प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के अनुश्रवण कराने की जिम्मेवारी स्थानीय विभाग को दी गयी, लेकिन […]

मालूम हो कि बीते अगस्त 2016 को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय को सामाजिक कार्य समिति के सदस्यों के माध्यम से विद्यालयों के अनुश्रवण कार्य कराये जाने का निर्देश जारी किया गया था, जहां उक्त मुद्दे को लेकर शिक्षा कार्यालय में सभी बीइओ के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया. बावजूद इसके इस दिशा में किसी प्रकार का समुचित पहल नहीं किया गया है.
नवंबर 2016 से प्रारंभ किया जाना था कार्य : गौरतलब है कि जिले भर के सभी विद्यालयों में जीविका के ग्राम संगठन के सामाजिक कार्य समिति के सदस्यों के माध्यम से किये गये अनुश्रवण प्रतिवेदनों को ऑनलाइन के जरिये शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर एक नवंबर 2016 से प्रारंभ कराया जाना है. विभागीय निर्देशानुसार जीविका के प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई द्वारा उपलब्ध कराये गये भ्रमण प्रतिवेदन को ऑनलाइन वेब पोर्टल पर नियमित रूप से प्रविष्टि की जिम्मेवारी संबंधित बीइओ का होगा. साथ ही प्रत्येक भ्रमण प्रतिवेदन की प्रविष्टि के लिए एक रुपये का दर भी निर्धारित किया गया. इस पर होने वाले व्यय बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा प्रत्येक बीआरसी को आकस्मिक मद में उपलब्ध करायी जा रही 50 हजार की राशि से किया जायेगा. वहीं सभी बीआरसी द्वारा प्रविष्टि कार्य के लिए औसत एक हजार की राशि प्रतिमाह इस कार्य के लिए सुरक्षित रखने का भी निर्देश है.
31 विद्यालयों का ही कराया गया ऑनलाइन प्रविष्टि
जानकारी के अनुसार उक्त निर्देश जारी होने के बाद अब तक महज 31 विद्यालयों का ऑनलाइन प्रविष्टि कराया गया है. जिसमें पिपरा प्रखंड के 20 विद्यालय व त्रिवेणीगंज प्रखंड के 11 विद्यालय शामिल हैं. जिले में पदस्थापित बीइओ का योजना के संचालन व निर्देश के अनुपालन के प्रति सहयोगात्मक रवैया नहीं रह रहा है. इस कारण विद्यालयों का शैक्षणिक माहौल सहित असैनिक कार्यों में जहां अनियमितता की स्थिति बनी रहती है. आखिरकार इसका खामियाजा बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर ही पड़ता है.
विद्यालयों के ऑनलाइन प्रविष्टि की स्थिति खेदजनक है. सभी बीइओ को उक्त कार्य को पूर्ण कराये जाने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है. कार्य में शिथिलता बरते जाने पर समुचित कार्रवाई होगी.
गिरीश कुमार, डीपीओ, एसएसए