पीएनबी शाखा के समीप तीन घरों में चोरी

चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान. सुपौल : नो आना कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप स्थित एक ही मकान के तीन कमरों का ताला तोड़ कर बुधवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने 18 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान की भी चोरी कर ली. […]

चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान.

सुपौल : नो आना कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप स्थित एक ही मकान के तीन कमरों का ताला तोड़ कर बुधवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने 18 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान की भी चोरी कर ली. बजाज आलियांज के ब्रांच डेवलपमेंट ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि कमरे में लगी बाइक की डिक्की का लॉक तोड़ कर 18 हजार रुपये नकदी सहित कागजात चुरा लिये गये. इसके अलावा पड़ोस के कमरे में रहने वाले मुकेश कुमार व यूको बैंक का कर्मी अमर कुमार के कमरे का ताला तोड़ कर भी चोरी किया गया. घटना की जानकारी तब मिली जब सुनील ड्यूटी से शाम को वापस कमरे लौटे थे. समाचार प्रेषण तक पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गयी थी. जबकि लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >