सुपौल : बिजली चोरी के मामले में सोमवार को शहर के चार लोगों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सिकंदर कुमार द्वारा थाना कांड संख्या 576/16 दर्ज कराया गया है. साथ ही सभी चारों लोगों के विरुद्ध जुर्माना भी किया गया है.
मामले में नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 निवासी संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध सर्वाधिक 84 हजार 221 रुपये का जुर्माना किया गया है. जबकि वार्ड 15 के ही गणेश कुमार मिश्र के विरुद्ध 27824 तथा वार्ड 07 के अर्जुन रजक के विरुद्ध 27834 रुपये का जुर्माना किया गया है. वहीं वार्ड 28 निवासी सिकंदर कुमार के विरुद्ध 1659 रुपये का जुर्माना किया गया है. कांड के अनुसंधानकर्ता उमेश सिंह ने बताया गया कि सभी अभियुक्तों को जुर्माना राशि शीघ्र जमा कराने को कहा गया है.
निर्धारित समय सीमा में जुर्माना राशि जमा नहीं होने की स्थिति में सभी को हिरासत में लिया जायेगा. और आगे की कार्रवाई की जायेगी ़
