सुपौल : व्यवसायी के खाते में दो करोड़ का हिसाब नहीं

भागलपुर/सुपौल : खाते की तहकीकात करने मंगलवार को भागलपुर से सुपौल पहुंची आयकर टीम को रजनीगंधा पान मसाला व्यवसायी के खाते में दो करोड़ का हिसाब-किताब नहीं मिला. आयकर अधिकारियों की जांच देर रात तक चलती रही. विभागीय सूत्र बताते हैं कि खाते का ट्रांजैक्शन क्या है और क्या कार्रवाई होगी, जांच पूरी होने के […]

भागलपुर/सुपौल : खाते की तहकीकात करने मंगलवार को भागलपुर से सुपौल पहुंची आयकर टीम को रजनीगंधा पान मसाला व्यवसायी के खाते में दो करोड़ का हिसाब-किताब नहीं मिला. आयकर अधिकारियों की जांच देर रात तक चलती रही. विभागीय सूत्र बताते हैं कि खाते का ट्रांजैक्शन क्या है और क्या कार्रवाई होगी, जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा. सूत्र की मानें, तो व्यवसायी का सीसीए एकाउंट है, जिसमें करोड़ों का टर्नओवर है.

सुपौल : व्यवसायी के…
कार्रवाई के दौरान खाते में दो करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली है.
सुपौल स्थित रजनीगंधा पान मसाला व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम मंगलवार को पहुंची, तो इसकी खबर फैलते ही अन्य थोक व खुदरा विक्रेताओं के होश उड़ गये. कई दुकानदार प्रतिष्ठानों को समय से पूर्व बंद कर निकल पड़े. रजनीगंधा पान मसाला के थोक विक्रेता जगरनाथ चौधरी काफी समय से व्यवसाय से जुड़े रहे हैं. जगरनाथ द्वारा लेखाजोखा का समुचित तरीके से संधारण नहीं किया जा रहा था. इस कारण आयकर विभाग की टीम उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंची है. आयकर विभाग की टीम व्यवसायी के दुकान से लेकर गोदाम समेत अन्य खाताबही को पूरी तरह खगालने में जुटी थी.
दुकानदार को हार्ट अटैक, भरती : आयकर अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान जगरनाथ को हार्ट अटैक हुआ. तत्काल ही श्री चौधरी को सदर अस्पातल में भरती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
भागलपुर से गयी थी टीम ने दिन भर की जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >