पत्नी की शिकायत पर नशेड़ी पति गिरफ्तार

वीरपुर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 आई टाइप कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति के विरुद्ध स्थानीय थाना में आवेदन दे कर मारपीट सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है.महिला की शिकायत पर वीरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति राज कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज […]

वीरपुर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 आई टाइप कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति के विरुद्ध स्थानीय थाना में आवेदन दे कर मारपीट सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है.महिला की शिकायत पर वीरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति राज कुमार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस को दिये आवेदन में वार्ड नंबर दस निवासी ललिता देवी ने बताया है कि पति रजकुमार पासवान अक्सर शराब का सेवन कर नशे में धुत होकर घर आता है. महिला ने बताया है कि उसके पति का कई अन्य दोस्त भी नशे की हालत में आ कर पति के शह पर उसके साथ गलत हरकत करता है. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित भी किया जाता है.

वहीं पीड़िता ने अपने पति पर नशे की हालत में उनकी 16 वर्षीया पुत्री के साथ भी कई बार नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किये जाने का आरोप लगाया है. बताया है कि गत रविवार की रात भी राज कुमार शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी के साथ मारपीट कर उनकी 16 वर्षीया पुत्री के साथ नाजायज संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था. महिला द्वारा शोर मचाये जाने के बाद आसपास के चंद लोगों की मदद से स्थानीय थाना को सूचना दी गयी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शराबी पति राजकुमार को शराब के नशे में थाना लाया. जहां मेडिकल जांच के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बाबत पूछने पर वीरपुर थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि शराबी पति और पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी है. ललिता देवी के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 307/ 16 दर्ज कर आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >