अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

घटना. कुहासा के साथ ही बढ़ने लगी दुर्घटना, राघोपुर में ऑटो पलटा तो लक्ष्मिनिया में ट्रैक्टर कुहासा शुरू होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गयी है. रविवार की सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली राघापुर में तो दूसरी घटना त्रिवेणीगंज की है. सिमराही/ त्रिवेणीगंज : राघोपुर […]

घटना. कुहासा के साथ ही बढ़ने लगी दुर्घटना, राघोपुर में ऑटो पलटा तो लक्ष्मिनिया में ट्रैक्टर

कुहासा शुरू होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गयी है. रविवार की सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली राघापुर में तो दूसरी घटना त्रिवेणीगंज की है.
सिमराही/ त्रिवेणीगंज : राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर राधाकृष्ण सिनेमा हॉल के समीप रविवार के अहले सुबह घना कुहासा रहने की वजह से सब्जी लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो के नीचे दब जाने की वजह से ऑटो चालक मो कुर्बान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने ऑटो के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल कर रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने चालक मो कुर्बान को मृत घोषित कर दिया. जानकारी अनुसार बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के जीरबंदी पंचायत निवासी मो कुर्बान अपनी बिना नंबर की ऑटो पर साग लोड कर रविवार के अहले सुबह सिमराही बाजार आ रहा था.
घना कोहरा रहने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और ऑटो बीच सड़क पर पलट गया. ऑटो पलटने से चालक मो कुर्बान ऑटो के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को दी गयी. काफी मशक्कत के बाद चालक को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >