व्यवसायियों के बीच दहशत

घटना. एक साथ आधा दर्जन दुकानों से लाखों की चोरी करीब आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गयी. एक साथ इतनी दुकानों में हुई चोरी के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र […]

घटना. एक साथ आधा दर्जन दुकानों से लाखों की चोरी

करीब आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गयी. एक साथ इतनी दुकानों में हुई चोरी के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है
बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने इन दुकानों से नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गयी. घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. एक साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानों में हुई चोरी के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है. जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात चंदन कुमार भगत नामक व्यवसायी के दुकान का ताला तोड़ कर करीब 15 हजार रुपये मूल्य के रिचार्ज कूपन एवं 06 हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपये मूल्य के किराना सामान चुरा लिया.
जबकि अरूण साह के रेडिमेड तथा चप्पल की दुकान का ताला तोड़ कीमती चप्पल के साथ महंगे रेडिमेड कपड़ों की चोरी कर ली.वहीं हरेराम चौधरी के मार्केट का ग्रील तोडकर अंदर के दो दुकान का चोरों ने शटर तोड़ डाला. यहां चोरों के द्वारा शंकर चौधरी के कपड़ा के दुकान से 06 हजार रुपये नगद के साथ साथ महंगे कपड़े व जैकेट तथा ऊनी चादर सहित हजारों रुपये मूल्य का समान निकाल लिया.वही बगल के प्रदीप हार्डवेयर से करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया. उसके बाद चोरों ने स्टार जीन्स कोर्नर का रुख किया और यहां से करीब 25 हजार रुपये मूल्य के कपड़ों की चोरी कर ली.
चोरों के द्वारा पुनरचंद मुखिया एवं उमेश मुखिया के मिठाई दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी सत्यनारायण मुखिया ने बताया कि घटना शनिवार के अहले सुबह करीब तीन बजे की है. उन्होंने बताया कि वे दरवाजे के आगे लघुशंका के लिए बाहर निकले थे.इसी बीच देखा कि कुछ लोग दुकानों के आगे मंडरा रहा है. उन्हें देखते ही चोरों ने कहा कि चुपचाप अपने घर जा कर सो जाओ नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बाद भयभीत श्री मुखिया किसी को कुछ भी बताये बिना वापस घर आ कर सो गये. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है.
लोगों ने बताया कि बाजार में पुलिस गश्ती बिल्कुल ही नहीं होती है. वहीं स्थानीय चौकीदार केवल शाम को ही दिखाई देता है. इस वजह से चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है. स्थानीय चौकीदार हरिदेव पासवान ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक बाजार में ही था. अज्ञात साइकिल मिलने की सूचना पर वो साइकिल लाने चला गया था. वापस आने पर पता चला कि चोरों ने एक साथ सात दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >