सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार में शुक्रवार की रात्री आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गये. इस बाबत दुकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि हर रोज कि तरह शुक्रवार को भी रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे.
चोरी घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह में बगल के दुकानदारों ने अपने दुकान खोलने आये तो देखा गया कि दुकान का शटर तोड़ा हुआ था. सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे तो पाया गया कि दुकान से 20 मोबाईल, कंप्यूटर सेट, सात पंखा, एक मोटर व दुकान में रखे पांच हजार रुपये सहित कुछ सामान गायब पाये गये. घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर घटना की जांच करने में लग गये हैं.
