विद्यापति पर्व समारोह आज, तैयारी पूरी

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित की जानेवाली विद्यापति पर्व समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह को लेकर मैदान में विशाल पंडाल एवं मंच आदि का निर्माण किया गया है. महासभा के अधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर-शोर […]

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित की जानेवाली विद्यापति पर्व समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह को लेकर मैदान में विशाल पंडाल एवं मंच आदि का निर्माण किया गया है. महासभा के अधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर-शोर से जुटे हुए हैं.

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गोविंद झा ने बताया कि समारोह का आयोजन तीन सत्रों में किया जायेगा. पहले सत्र में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद‍्घाटन करेंगे. इस मौके पर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व विधान पार्षद सह जदयू नेता संजय झा, पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार निशिकांत ठाकुर, सांसद सतीश चंद्र दूबे, पूर्व सांसद महाबल मिश्र, विधायक मिथिलेश तिवारी, कांग्रेस नेता डॉ रंजीत कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे. प्रथम सत्र की अध्यक्षता बीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र करेंगे.

द्वितीय सत्र में ब्राह्मण, ब्राह्मणत्व एवं वर्तमान स्थिति पर परिचर्चा का आयोजन होगा. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री डॉ मदन मोहन झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सांसद सीपी जोशी आदि मौजूद होंगे. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ तारानंद सादा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, हेमकांत झा, शक्तिनाथ झा, शिव शंकर झा, जितेंद्र झा, महेंद्र पाठक, श्यामल किशोर पाठक, मनोज पाठक, प्रकाश झा, संजय झा आदि मौजूद थे.
ब्राह्मण महासभा के द्वारा किया जा रहा विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन
समारोह में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई राजनेता, अधिकारी व जन प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना
तीन सत्रों में होगा समारोह का आयोजन
देश की एकता एवं अखंडता के लिये इंदिरा गांधी ने दी कुर्बानी : डॉ सादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >